Blogमध्यप्रदेशराजनीति

दतिया उपचुनाव: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने जारी की सूची, आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, डॉ नरोत्तम मिश्रा रेस से बाहर..

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल/दतिया- भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दतिया विधानसभा सीट से आशुतोष तिवारी को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।

इस घोषणा के साथ ही पूर्व गृहमंत्री और दतिया से कई बार विधायक रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम उम्मीदवारों की सूची से बाहर हो गया है। लंबे समय से उनके टिकट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन पार्टी ने इस बार नए चेहरे पर भरोसा जताया है।

भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक सूची में मध्यप्रदेश की दतिया सीट के अलावा बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है। दतिया सीट पर आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी के बाद क्षेत्र का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। अब सभी की नजर कांग्रेस के प्रत्याशी और आगामी चुनावी मुकाबले पर टिकी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने संगठनात्मक रणनीति और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। वहीं, डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

Related Articles

Back to top button