मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे स्लीमनाबाद, टनल का जल्द करेंगे निरीक्षण

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी

कटनी- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज स्लीमनाबाद पहुँचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्लीमनाबाद स्थित निर्माणाधीन टनल का शीघ्र ही निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान वे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति और निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी लेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद हैं। क्षेत्रवासियों की निगाहें मुख्यमंत्री के निरीक्षण और संभावित घोषणाओं पर टिकी हुई हैं। मुख्यमंत्री के निरीक्षण से निर्माण कार्य में तेजी आने तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button