Blog

…अब पेपर लीक करने वालों की खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल टास्क फोर्स

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

पेपर लीक की घटनाओं से परेशान युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मंजूरी के बाद क्राइम ब्रांच में एक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है। यह एसटीएफ खास तौर पर पेपर लीक और एग्जाम से जुड़े अपराधों पर लगाम लगाने का काम करेगी। हाल ही में केंद्र सरकार ने पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट 2024 लागू किया था। इसी नए कानून के तहत यह एसटीएफ काम करेगी। अब एग्जाम माफिया किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाएगा। दिल्ली पुलिस की यह टीम पूरी तरह से प्रोफेशनल जांच के लिए तैयार की गई है। इस कदम से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। यह एसटीएफ देश की लगभग सभी बड़ी और अहम परीक्षाओं की निगरानी करेगी। इसके दायरे में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) और स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

साथ ही रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) भी इसके अंतर्गत आएंगे। सेंट्रल गवर्नमेंट के सभी विभागों और उनके अंडर आने वाले ऑफिस की भर्ती परीक्षाएं भी इसमें शामिल हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की परीक्षाओं में होने वाली धांधली की भी जांच एसटीएफ ही करेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार समय-समय पर अन्य अथॉरिटी को भी इस लिस्ट में जोड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button