Blog
मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन के सभी विभाग-प्रकोष्ठ भंग, कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने आदेश किया जारी
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए यह बड़ी खबर है। बुधवार को दोपहर में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत गठित सभी विभागों और प्रकोष्ठों और उनकी सभी स्तर की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। कांग्रेस संगठन के मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने इसके आदेश जारी किए हैं।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से सभी विभागों, प्रकोष्ठों और उनकी समस्त स्तर की इकाइयों को भंग कर दिया है। हरीश चौधरी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों और संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत यह फैसला लिया गया है।





