UP: शख्स महिलाओं से करता था नफरत, देखते ही उनकी कर देता था हत्या, निशानी के तौर पर ले जाता था लिपस्टिक और बिंदी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP: उत्तर प्रदेश के एक जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो की महिलाओं को देखते ही उनकी हत्या कर देता था। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथ लिपस्टिक और बिंदी को निशानी के तौर पर ले जाता था।

महिलाओं से शख्स करता था नफरत

बरेली जिले में पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार करने का काम किया है। साइको किलर ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 9 महिलाओं की गला घोट कर हत्या की है। शख्स पर आरोप लगा है कि उसने 14 महीने के अंदर 9 महिलाओं को सुनसान इलाके में ले जाकर उनको मौत की घाट उतारने का काम किया है।साइको किलर से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह महिलाओं से बेहद नफरत करता था। जहां भी महिलाएं दिखाई देती थी उनको सुनसान इलाके में ले जाता था फिर उनकी गला दबाकर हत्या कर देता था। इस नफरत के पीछे आरोपी ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा भी किया है।

आखिर साइको किलर महिलाओं की क्यों करता था हत्या

पुलिस की गिरफ्त में आए साइको किलर के मामले में पुलिस ने आरोपी कुलदीप से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अभी तक 9 अधेड़ महिलाओं की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि उसकी मां और दो बहनों की मौत हो चुकी है। आरोपी कुलदीप ने बताया जब उसकी मां जिंदा थी तो उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी जिसके बाद हमारी मां की मौत हो जाने पर हमारी सौतेली मां हमारे साथ जानवरों वाला व्यवहार करती थी। वहीं आरोपी को लेकर बताया गया की 2014 में आरोपी कुलदीप की शादी भी हुई लेकिन वह पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौज करता था। जिसके बाद उसकी पत्नी उसको छोडकर चली गई थी। जिसके बाद से कुलदीप महिलाओं के प्रति नफरत करने लगा और उनकी हत्याएं करने लगा था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी जिसको लेकर एक स्क्रैच भी जारी किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया और उसे जेल पहुंचाया।

Read Also: योगी सरकार ने महिलाओं को रक्षा बंधन पर दी बड़ी सौगात, फ्री में बसों में कर सकेंगी सफर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ashraf Ansari
Ashraf Ansarihttps://www.janloktimes.com
मेरा नाम अशरफ अंसारी है और मैं पेशे से एक पत्रकार हूं। मै जनलोक टाइम्स में राजनीति, हेल्थ, एक्सीडेंट, क्राइम आदि से संबंधित न्यूज पोस्ट करता हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles