Blogप्रशासनमध्यप्रदेश
बाढ़ से बेहाल रीवा-सतना में 700 लोगों का रेस्क्यू, CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा, आज स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लेगें स्थिति का जायजा
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त की रात दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रीवा और सतना जिले में बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के कलेक्टरों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, वस्त्र और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे कराकर आरबीसी 6/4 के तहत राहत राशि भी प्रदान की जाए।





