Blogमध्यप्रदेशराजनीति

उमरियापान में 11 करोड़ के अस्पताल निर्माण पर कांग्रेस नेता का तंज, 11 करोड़ क्या, 22 करोड़ से भी अस्पताल बना लें, लेकिन पहले डॉक्टरों की नियुक्ति तो कराइये, बिल्डिंग बनाने से क्या इलाज मिलेगा

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा उमरियापान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बिस्तरीय नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सहित डॉक्टर आवास के निर्माण के लिए 11 करोड़ 27 लाख 92 हजार रुपये की स्वीकृति को लेकर कांग्रेस नेता मनोज उर्फ (दम्मू) चौरसिया ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नई अस्पताल की बिल्डिंग बनाना अच्छी बात है, लेकिन जब मौजूदा अस्पताल में ही पर्याप्त डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं, तो करोड़ों रुपये खर्च कर नई बिल्डिंग बनाने का क्या औचित्य है।

मनोज (दम्मू) चौरसिया ने निशाना साधते हुए कहा कि “11 करोड़ क्या, 22 करोड़ रुपये से भी अस्पताल बना लें, लेकिन पहले डॉक्टरों की नियुक्ति तो करो।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार वर्तमान अस्पताल के लिए ही डॉक्टर उपलब्ध नहीं करा पा रही है। ऐसे में नई अस्पताल की इमारत बनने के बाद भी यदि डॉक्टर और चिकित्सा स्टाफ नहीं होंगे तो मरीजों को इलाज के लिए बाहर ही जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जनता को सिर्फ अस्पताल की भव्य बिल्डिंग नहीं, बल्कि उसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, जरूरी जांच सुविधाएं और बेहतर उपचार चाहिए। सरकार को पहले मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज मिल सके।

कांग्रेस नेता ने कहा कि “अस्पताल बनाकर क्या करोगे, लोग बिल्डिंग देखेंगे या इलाज कराएंगे?” उन्होंने सरकार से मांग की कि उमरियापान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ की पर्याप्त नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button