मध्यप्रदेश

कैमोर स्थित ACC में वेंडर सिस्टम समाप्त करने के फैसले पर विधायक संजय सतेंद्र पाठक की प्रबंधन से अपील, सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका, बहाल हो व्यवस्था…

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जिले के अन्तर्गत आने वाली विजयराघवगढ़ विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक श्री संजय सतेंद्र पाठक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कैमोर संचालित स्थित ACC-अडानी प्रबंधन से वेंडर कोड सिस्टम समाप्त करने के निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सैकड़ों परिवारों की आजीविका प्रभावित होने की आशंका है।

विधायक श्री पाठक ने प्रबंधन से आग्रह किया कि जब वर्तमान व्यवस्था से कंपनी को कोई आर्थिक नुकसान नहीं है, तो वेंडर सिस्टम बंद करने से गरीब परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट क्यों खड़ा किया जाए। उन्होंने पूर्ववत संचालित वेंडर कोड सिस्टम को यथावत जारी रखने की मांग की।

श्री पाठक ने प्रभावित वेंडर्स को भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने प्रबंधन से निर्णय पर पुनर्विचार कर वेंडर्स और उनसे जुड़े परिवारों की आजीविका सुरक्षित रखने की अपील की।

Related Articles

Back to top button