Bigg Boss OTT Season 3: आपस मे लड़ने के बहाने ढूंढ रहे है घरवाले, किचन ड्यूटी को लेकर हुई बहस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bigg Boss OTT Season 3: बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा दिलचस्प मामला देखने को मिला। कहीं कोई किचन ड्यूटी को लेकर लड़ रहा है तो किसी को उसके गंदी आदतों के लिए काफी कुछ सुनना पड़ रहा है इसी बीच पांच घर के सदस्यों को नॉमिनेट भी कर दिया गया है। तो चलिए पूरे विस्तार से आपको बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड की खबर देते हैं।

घर को मिला नया हेड ऑफ द हाउस

अरमान मलिक अब तक बिग बॉस के घर के हेड ऑफ़ द हाउस थे और उनका कार्यकाल खत्म हुआ नए हेड ऑफ़ द हाउस के चुनाव के लिए बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया इस टास्क में एक जौंबी भी था और उसके अटैक से बचने के लिए घर वालों को बंकर में छुपना था। जो पहला शिकार होगा वह संचालक होगा और आखिरी बचा सदस्य हेड ऑफ़ द हाउस होगा। इस टास्क में शिवानी संचालक बनती हैं और अंत तक जो खिलाड़ी इस टास्क में बचा था वह थे रणबीर शौरी और इसलिए उन्हें घर का नया हेड ऑफ़ द हाउस बनाया गया।

किचन ड्यूटी को लेकर हुई लड़ाई

इन सभी के बीच घर के सबसे लड़ाकू दो सदस्य सना मकबूल और रणवीर शौरी की जोड़ी दर्शकों ने फिर से देखी इन दोनों के बीच फिर से लड़ाई शुरू हो गई। किचन ड्यूटी को लेकर इन दोनों में लड़ाई शुरू हुई रणवीर का कहना था कि सना अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं निभाती है इसी पर भड़क कर सना मकबूल ने किचन की सफाई ब्रेकफास्ट दोनों करने से इनकार कर दिया।

शिवानी की अनहाइजेनिक हरकतों पर भड़की कृतिका

दरअसल शिवानी की ड्यूटी किचन में थी और वह किचन के स्लैब पर पैर ऊपर रखकर खुजली करती दिखाई दी इस पर कृतिका ने उनसे कहा कि पहले नहा लो फिर खाना बनाना पर शिवानी ने मना कर दिया। इस मुद्दे को लेकर इन दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई बहस बहस में दोनों ने एक दूसरे को धक्का तक दे दिया। शिवानी की अनहाइजीनिक हरकतों पर पूरे घर वाले दो गुट में बट गए एक जो शिवानी के सपोर्ट में थे और दूसरे जो कृतिका के सपोर्ट में थे। अंत में आखिरकार शिवानी ने हाथ धोकर खाना बनाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सदस्य हुए नॉमिनेट

अंत में जब टास्क खत्म हुआ तो उसके बाद घर से 5 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया जिनमें लव कटारिया, सना मकबूल, नेज़ी, विशाल पांडे और अरमान मलिक शामिल थे। रणवीर शौरी घर के नए हेड ऑफ़ द हाउस बने इसलिए वह इस हफ्ते बिल्कुल सेफ थे।

Also Read: Bigg Boss OTT Season 3: बिग बॉस ने दी घर वालों को बड़ी सजा, घर से बेघर हुए दो और सदस्य

Sarita
Sarita
हिंदी भाषा के प्रति लगाव ने मुझे इस छेत्र में आने का मौका दिया और पिछले 1.7 साल से मैं पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। मैं जनलोक टाइम्स में सरकारी नौकरी, सरकारी योजना और मनोरंजन आदि से सम्बंधित आर्टिकल लिखती हूँ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles