मध्यप्रदेश
मैहर मां शारदा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नदी में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल..
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

सतना- सतना जिले के चित्रकूट में रविवार तड़के करीब 3 बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नदी में जा गिरी। हादसे में कानपुर निवासी सुनील गुप्ता (50) और हिमांशु सिंह सेंगर (30) की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के कानपुर से मैहर स्थित मां शारदा के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे पैदल तीर्थयात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर सभी को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।





