प्रशासनमध्यप्रदेश
भारी बारिश की चेतावनी पर CM मोहन यादव का सभी कलेक्टर्स को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

उत्तरी मध्यप्रदेश में अति वर्षा की आशंका, संसाधन जुटाकर अमला तैनात रखने के निर्देश
भोपाल- प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी रखने को कहा है।




