मध्यप्रदेशराजनीति

जर्जर सड़क, स्वास्थ्य और पेयजल समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन किसानों को समय पर खाद-बीज, पर्याप्त बिजली और ई-टोकन-ओटीपी की तकनीकी दिक्कतें दूर करने की मांग

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

ढीमरखेड़ा- कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड क्षेत्र की जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल समस्या और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी ढीमरखेड़ा ने तहसीलदार नितिन पटेल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्लीमनाबाद से विलायत कला जाने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति सुधारने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

ज्ञापन में क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने, पेयजल समस्या का निराकरण करने और किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग शामिल रही। साथ ही खाद वितरण के दौरान ई-टोकन और ओटीपी से जुड़ी तकनीकी परेशानियों को दूर करने तथा किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आमजन और किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। ज्ञापन सौंपते समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रवेंद्र बाजपेई, कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित, कांग्रेस परिवहन प्रकल्प प्रदेश सचिव शैलेंद्र पौराणिक, मंडल अध्यक्ष नीरज राय, मंकू चौरसिया, रविंद्र परते, रवि अवस्थी, सुनील पटेल, स्वतंत्र चौरसिया, सत्तू सोनी, विराट पांडे, भजन बर्मन, अनंतराम गर्ग, संजू चौरसिया, ओम प्रकाश चौरसिया, सुजीत बाजपेई, अमित गर्ग धरवारा, सुजीत लोनी, अंकित तिवारी, सागर शुक्ला, कमलेश रजक, ओंकार शर्मा सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button