Blogमध्यप्रदेश

सुबह-सुबह PWD प्रभारी के तीन जिलों में स्थित आवास पर EOW का छापा, दस्तावेजों की पड़ताल शुरू

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के भोपाल, छिंदवाड़ा और बालाघाट में गुरुवार को सुबह एक साथ इओडब्ल्यू के छापे से हड़कंप मच गया। यह छापे लोक निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री केके सिंघारे के ठिकानों पर की गई है। फिलहाल तीनों ही ठिकानों पर दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। केके सिंघारे पर आय से अधिक संपत्ति रखने और भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की जा रही है।

लोक निर्माण विभाग में पीआईयू कार्यपालन यंत्री केके सिंगारे के बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल के आवासों पर गुरुवार सुबह से दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। बालाघाट से मिली सूचना के मुताबिक वारासिवनी रोड स्थित उनके आवास पर तीन से चार अधिकारी सुबह 6 बजे पहुंचे और दस्तावेजों की पड़ताल शुरू कर दी। टीम के सुबह उनके आवास पर पहुंचने के बाद से हड़कप मचा हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि बालाघाट के किसी यूनिस खान ने भी शिकायत की थी, जिसके बाद इओडब्ल्यू ने यह कार्रवाई की है। इसे भ्रष्टाचार के पुराने मामलों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक तीनों की जिलों में केके सिगारे के आवास पर छापेमारी जारी है।

Related Articles

Back to top button