Gujrat News: मुस्लिम लड़की से शादी करना युवक को पड़ा महंगा, ससुराल वालों ने उतारा मौत के घाट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gujrat News: गुजरात से एक मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक को एक मुस्लिम लड़की से शादी करना इस कदर महंगा पड़ा कि उसकी अपनी जान गवाना पड़ी। इस घटना से लड़के के परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया।

दोनों ने भाग कर की थी शादी

गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के भानवड़ तालुका के शेधाखाई गांव में एक शख्स की गला घोट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बताया गया है कि एक ही गांव में रहने वाले मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के को दोनों से प्यार हो गया था। दोनों के बीच प्यार इस कदर बड़ा की दोनों ने एक साल पहले भाग कर कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों की शादी से दोनों की परिवार के लोग नाखुश थे। लड़के के ससुराल के लोग यही मौका ढूंढ रहे थे कि किसी दिन वह अकेला मिले और उसकी हत्या कर दें। ऐसा मौका शनिवार को मिला जब 24 वर्षीय याग्निक दुधरेजिया अपने दोस्त के साथ घर से बाहर निकला हुआ था तभी उसके ससुराल वाले पहुंच गए और उन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद युवक की गला घोटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम किया।

पुलिस अधिकारी ने पूरे मामले के बारे में दी जानकारी

शख्स की हत्या की जाने के मामले में पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि याग्निक दुधरेजिया शनिवार को अपने दोस्त हरदीप सिंह के साथ में निकला हुआ था तभी उसकी पत्नी के रिश्तेदार पहुंच गए और लोहे की रोड से हमला कर दिया। वही साथ में मौजूद हरदीप सिंह ने मामले को शांत करने की कोशिश की लेकिन मामले को बढ़ता देख उसने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शख्स लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। वही लड़के की मां की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Read Also: बच्चे ने किया मोबाइल चोरी, तो मिली तालिबानी सजा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ashraf Ansari
Ashraf Ansarihttps://www.janloktimes.com
मेरा नाम अशरफ अंसारी है और मैं पेशे से एक पत्रकार हूं। मै जनलोक टाइम्स में राजनीति, हेल्थ, एक्सीडेंट, क्राइम आदि से संबंधित न्यूज पोस्ट करता हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles