Blogमध्यप्रदेश

रीवा में स्कूल बस और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, 9 घायल, 1 की हालत गंभीर, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

रीवा- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोमवार सुबह खड्डा टोल प्लाजा के पास स्कूल बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार नौ लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार परिवार सीधी जिले का रहने वाला है। परिवार मैहर में मां शारदा के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान खड्डा टोल प्लाजा के पास बोलेरो की स्कूल बस से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

नौ लोग घायल, एक की हालत गंभीर

हादसे में रामजीत सोंधिया, प्रांशु सोंधिया, रानी सोंधिया, संगीता सोंधिया, हनुमान सोंधिया, उमेश तिवारी, रामवती मौर्य, निर्मला सोंधिया और मुनालाल सोंधिया घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि स्कूल वैन के चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई। हालांकि, हादसे की वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button