जबलपुर- भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गुरुवार को जबलपुर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले के प्रशासनिक नेतृत्व की जिम्मेदारी अब उनके हाथों में आ गई है। कलेक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद जिले में प्रशासनिक कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।