Indian Navy Musician Recruitment 2024: भारतीय नौसेना में एमआर-म्यूजिशियन पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Navy Musician Recruitment 2024 की ओर से अग्निवीर योजना के तहत एमआर संगीतकार के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई तक जारी रहेगी। इस भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले युवा निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए आप Indian Navy की आधिकारिक Website में जाकर Form Fill कर सकते है। अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है। भारतीय नौसेना में सम्मिलित होने की अभिलाषा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक अद्वितीय अवसर है। इंडियन नेवी ने अग्निवीर योजना के अंतर्गत MR Musician (Batch 02/2024) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर भर्ती की घोषणा की है।

Indian Navy ने 02/2024 बैच के लिए अग्निवीर (MR) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। वे उम्मीदवार जो पात्र हैं, जिन्होंने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और जिनकी आयु कम से कम 17.5 वर्ष है, वे भारतीय नौसेना एमआर अग्निवीर भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अधिसूचना में चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी का विवरण है। Indian Navy Musician Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें, यह जानने के लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना होगा, इसमें आपको अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की पूरी जानकारी मिलेगी। हाल ही में मिली Indian Navy Musician Recruitment 2024 Latest News के अनुसार Agniveer MR Musician की भर्ती प्रक्रिया अगले कुछ ही महीनों में पूरी करवाई जा सकती है।

Indian Navy Musician Recruitment 2024 में क्या है योग्यता

Indian Navy Musician Recruitment 2024 भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा 10th Class Pass होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास संगीत संबंधी योग्यता, तय वाद्य यंत्रों पर प्रवीणता और संगीत अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी का जन्म 1 नवंबर 2003 और 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ होना चाहिए। पात्रता की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी को आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य करना चाहिए।

संगीत सम्बन्धी योग्यता: अभ्यार्थी के पास ताल, लय, और एक पूर्ण गीत गायन में सटीकता के साथ संगीत के लिए मौखिक योग्यता में प्रवीणता होनी चाहिए। भारतीय या विदेशी मूल के किसी भी वाद्य यंत्र पर वास्तविक व्यावहारिक कौशल भी होना चाहिए। इसमें वाद्य यंत्र की ट्यूनिंग में प्रवीणता, यंत्र के साथ नोट्स, भारतीय शास्त्रीय/टेबलेट/स्टाफ नोटेशन की दृष्टि पढ़ने, स्केल/राग/ताल और मूलभूत प्रदर्शन भारतीय या अंतर्राष्ट्रीय संगीत के सिद्धांत का ज्ञान शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Navy Musician Recruitment 2024 में कैसे होगा चयन

Indian Navy MR Musician भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले स्टेज 1 के लिए Shortlisting परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद, इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दछता प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके पश्चात उम्मीदवारों को भर्ती चिकित्सा परीक्षा और अंत में स्टेज 2 की अंतिम स्क्रीनिंग में सम्मिलित होना होगा।

शॉर्टलिस्टिंग:

पहले स्टेज 1 के लिए Shortlisting परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। केवल वैध संगीत प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारो को चयनित करने पर विचार किया जायेगा।

शारीरिक दछता:

  1. पुरुष उम्मीदवारों के लिए इस चरण में 6 मिनट 30 सेकेंड के भीतर 1.5 किमी की दौड़, 20 उठक-बैठक, 15 पुश-अप और 15 घुटने मोड़कर शिट-अप करना होगा।
  2. महिला उम्मीदवारों को 1.5 किमी की दौड़ 8 मिनट में पूरी करने के साथ-साथ 15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप और 10 घुटने मोड़कर शिट-अप करना होगा।

चिकित्सा मानक:

  1. वर्तमान भर्ती प्रिक्रिया के लिए निर्धारित चिकित्सा मानक के अनुसार अधिकृत सैन्य डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  2. यदि किसी भी उम्मीदवार में शारीरिक जाँच के दौरान विपरीत लिंग के लक्षण पाए जाते है, तो उसे अयोग्य घोषित करके उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
  3. यदि कोई महिला उम्मीदवार गर्भवती पायी जाती है तो उसे अयोग्य घोसित कर दिया जायेगा और उसकी उम्मीदवारिता रद्द क्र दी जाएगी।
  4. न्यूनतम ऊँचाई पुरुष एवं महिला उम्मीदवारो के लिए 157 CM होगी।
  5. स्थायी टैटू केवल कोहनी से नीचे अंदर की तरफ होना चाहिए जैसे कोहनी से मुठ्ठी की तरफ और हथेली के पीछे।
  6. उम्मीदवार अच्छे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ में होना चाहिए।

Note: उम्मदवारो को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले अपने कानो की वैक्स और दाँतो का टार्टर साफ करके आए।

भर्ती चिकित्सा:

म्यूजिक स्क्रीनिंग टेस्ट एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों का भर्ती चिकित्सा परीक्षण किया जायेगा। भर्ती चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलावा भेजा जायेगा।

Indian Navy Musician Recruitment 2024 आवश्यक जानकारी

Important Date:

  • आवेदन प्रारंभ: 01/07/2024
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11/07/2024
  • फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि: 11/07/2024
  • चरण I परीक्षा की तारीख: अगस्त 2024
  • प्रवेश पत्र उपलब्ध: परीक्षा से पहले

Application Fees:

  • सामान्य / ओबीसी : 0/-
  • एससी / एसटी : 0/-
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करें।

Vacancy Details:

Post NameEligibilityAge Limit
नेवी एमआर सेलर एंट्री म्यूज़िशियनकिसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 (हाई स्कूल) परीक्षा उत्तीर्ण।आयु सीमा: 01/11/2003 से 30/04/2007 के बीच।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।

Indian Navy Musician Recruitment 2024 संगीत अनुभव प्रमाणपत्र

  1. विंड इंस्ट्रूमेंट पर हिंदुस्तानी या कर्नाटक शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संगीत संस्थान या प्रतिष्ठित संगठन से अनुभव प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।
  2. वायु उपकरणों पर पश्चिमी नोटेशन या पश्चिमी संगीत का प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड से न्यूनतम ग्रेड का प्रमाण पत्र, जैसे संगीत का ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन या संगीत के रॉयल स्कूल, लंदन, अनिवार्य होगा।
  3. अन्य उम्मीदवारों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने या पुरस्कार प्राप्त करने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

Indian Navy MR Recruitment महत्वपूर्ण लिंक

Apply OnlineClick Here (Link Activate on 01/07/2024)
NotificationHindi | English
Visit Indian Navy Official Website

Indian Navy Musician Recruitment 2024 के लिए आवेदन कैसे करें

Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment के लिए Official Website पर 01 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक केवल Online आवेदन कर सकते है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय सही विवरण भरे। Online आवेदन में उम्मीदवार द्वारा कोई भी सुधार ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि से पहले करना होगा। आवेदन जमा रने की अंतिम तिथि के बाद कोई भी सुधार या अपडेट संभव नहीं होगा। उम्मदवारो द्वारा भरा गया कोई भी विवरण अगर भर्ती के किसी भी चरण में गलत पाया जाता है तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

           

नमस्ते, मेरा नाम प्रगति तिवारी है और मै एक ब्लॉगर हूँ। मै पिछले 7 वर्षो से ब्लॉग्गिंग कर रही हूँ। मुझे सरकारी नौकरी से सम्बंधित अपडेट देना पसंद है। मैं जनलोक टाइम्स में सरकारी नौकरी से सम्बंधित आर्टिकल लिखती हूँ।

   

Leave a Comment