Movies Release In July: जुलाई में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, दांव पर लगी इन सुपरस्टार्स की किस्मत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Movies Release In July: साल 2024 का आधा सफर तय हो गया है। 6 महीने बीतने के बाद अब 7वां महीना जुलाई शुरू हो गया है। अब तक हिंदी सिनेमा की तरफ से कई बड़ी-बड़ी फिल्में रिलीज की जा चुकी हैं। जिनमें से कुछ सफल हुईं और कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। जुलाई में भी कई फिल्में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Movies Release in July

जुलाई के महीने में सिनेमा जगत के कई सितारों की किस्मत दांव पर लगी है। आइए जानते हैं कि इस महीने में कौन-कौन सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

किल (Kill)

Star Cast- राघव जुयाल, अम्रित, तान्या मणिकतला
Release Date- 5 जुलाई
निर्देशक निखिल भट्ट और निर्माता करण जौहर, गुनीत मोंगा की एक्शन थ्रिलर फिल्म किल 5 जुलाई 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म के ट्रेलर ने फैंस का ध्यान खींचा है। राघव जुयाल, अम्रित और तान्या मणिकतला जैसे कलाकार इस मूवी में नजर आएंगी।

औरों में कहां दम था (Auron Mein Kanha Dum Tha)

Star Cast- अजय देवगन, तब्बू, जिमी शेरगिल
Release Date- 5 जुलाई
इस साल के पहले 6 महीने में शैतान और मैदान जैसी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाले दमदार अभिनेता अजय देवगन फिल्म औरों में कहां दम था को लेकर आ रहे हैं। निर्देशक नीरंज पांडे ने इसका निर्देशन किया है। अजय के अलावा इस मूवी में तब्बू और जिमी शेरगिल जैसे कई कलाकार मौजूद हैं। बता दें कि औरों में कहां दम था अजय देवगन की इस साल की तीसरी रिलीज है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सरफिरा (Sarfira)

Star Cast- अक्षय कुमार, राधिका मदान, परेश रावल
Release Date- 12 जुलाई
सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए अब तक ये साल कुछ खास नहीं गुजरा है। एक्टर की मेगा बजट फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ईद पर रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। ऐसे में अब सेकेंड हाफ में अक्षय फिल्म सरफिरा के जरिए वापसी करने के लिए तैयार हैं। 12 जुलाई को उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी सरफिरा को बडे़ पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस राधिका मदान और परेश रावल भी नजर आएंगे।

इंडियन 2 (Indian 2)

Star Cast- कमल हासन, रकुल प्रीत, सिद्धार्थ
Release Date- 12 जुलाई
अक्षय कुमार की सरफिरा का बॉक्स ऑफिस क्लैश साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार कमल हासन की बहुचर्चित फिल्म इंडियन 2 से होना है। इस मूवी के ट्रेलर ने फैंस का दिल जीत लिया है। 12 जुलाई को इंडियन थिएटर में उतारी जाएगी। कमल के अलावा इस फिल्म में रकुल प्रीत और सिद्धार्थ जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

बैड न्यूज (Bad Newz)

Star Cast- विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी, एमी व्रिक
Release Date- 19 जुलाई
एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। 19 जुलाई वो तारीख है, जब बैड न्यूज को सिनेमाघरों में पेश किया जाएगा। तृप्ति के अलावा इस मूवी में एक्टर विक्की कौशल और एमी व्रिक एक साथ नजर आने वाले हैं।

रयान (Raayan)

Star Cast- धनुष, संदीप किशन, दुषरा
Release Date- 26 जुलाई
कैप्टन मिलकर फिल्म से इस साल की शुरुआत करने वाले साउथ सुपरस्टार धनुष की एक और फिल्म रयान रिलीज होने जा रही है। 26 जुलाई को इस फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारा जा सकता है। इससे पहले रयान की रिलीज डेट में कई बार फेरबदल किया गया है।

द यूपी फाइल्स (The UP Files)

Star Cast- मनोज जोशी, मंजरी फनडिस, मिलिंद गुनजी
Release Date- 12 July
फिल्म द यूपी फाइल्स काफी चर्चा में बनी हुई है। यह फ़िल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी और इसका निर्देशन नीरज सहाय ने किया है। फिल्म में मनोज जोशी, मंजरी फनडिस और मिलिंद गुनजी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

गोधरा (Godhara)

Star Cast- मनोज जोशी, दनिशा गुमरा, रणवीर शौरे
Release Date-12 July
गुजरात दंगों पर आधारित फिल्म दुर्घटना या साजिश: गोधरा 12 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन M.K शिवाक्ष ने किया है। फिल्म में मनोज जोशी, दनिशा गुमरा और रणवीर शौरे जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Read Also: सिर्फ 3 दिनों में 100 करोड़ कमाई के क्लब में हुई शामिल

           

नमस्कार ! मेरा नाम श्रुति दुबे है। मैं एक कंटेंट राइटर हूं। मैं Janlok Times के माध्यम से आप सभी के लिए विभिन्न विषयों पर पूर्ण, स्पष्ट और सही जानकारी प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूं।

   

Leave a Comment