Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम में सिलेक्शन पर भावुक हो गए थे मिडफील्डर राजकुमार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Olympics 2024: किसी भी खिलाड़ी के लिए ओलंपिक खेलों में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक बहुत गर्व की बात होती है और हर एक खिलाड़ी का सपना भी होता है। जब यह सपना पूरा होने लगे तो भावुक होना तो लाजमी है। पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन जब उनका सिलेक्शन पेरिस ओलंपिक में जाने वाली भारतीय हॉकी टीम में हुआ तो वह काफी भावुक हो गए थे। तो चलिए पूरे विस्तार से आपको राजकुमार के बारे में बताते हैं साथ ही भारतीय हॉकी टीम से भी मिलवाते हैं।

मिडफील्डर राजकुमार हुए भावुक

सबसे पहले आपको बता दें की राजकुमार अब तक 53 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। सबसे पहले 2018 में बेल्जियम में पांच देशों के अंडर 23 टूर्नामेंट के लिए जब उन्हें चुना गया तब वह काफी सुर्खियों में आए थे। मिडफील्डर राजकुमार ने अपनी एक इंटरव्यू में कहा की ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए एक सपना रहा है वह इस अवसर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और जब यह वास्तविक हुआ तो वह अपनी परिस्थितियों को याद करते हुए रो पड़े जिससे वह गुजरे हैं और उन्हें अपने पिता की भी बहुत याद आई।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने बहुत त्याग किया है और अब समय आ गया है कि वह उन्हें स्वर्ण पदक से इसका बदला पूरा करें। आपको बता दे कि भारत अपने पेरिस 2024 ओलंपिक अभियान की शुरुआत 27 जुलाई से करेगा और अपने पहले pool B मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ने वाला है।

मिलिए भारतीय हॉकी टीम से

आपको बता दे की पेरिस ओलंपिक 2024, 26 जुलाई से फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुरू होने वाली है। 19 दिनों तक चलने वाले पेरिस खेलों में लगभग 10000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें से भारत के 113 खिलाड़ी भाग लेंगे। बता दे कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सिलेक्शन पेरिस ओलंपिक में हो चुका है पिछली बार जब ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने हिस्सा लिया था तो उन्होंने ओलंपिक में पदक जीता था और इस बार भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम का यही लक्ष्य है की वह स्वर्ण पदक जीत कर अपने देश का नाम रौशन करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कमान डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह के पास है और मिड फील्डर हार्दिक सिंह उनके डिप्टी होंगे। इसके अलावा श्रीजेश परत्तू रवींद्रन, जर्मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित संजय, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, अभिषेक सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह और गुरजंट सिंह इस टीम का हिस्सा हैं।

Also Read: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने बना डाले ये तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड

Sarita
Sarita
हिंदी भाषा के प्रति लगाव ने मुझे इस छेत्र में आने का मौका दिया और पिछले 1.7 साल से मैं पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। मैं जनलोक टाइम्स में सरकारी नौकरी, सरकारी योजना और मनोरंजन आदि से सम्बंधित आर्टिकल लिखती हूँ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles