Mumbai Weather Update: मुंबई मे बारिश ने मचाया कोहराम, जारी किया गया रेड अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mumbai Weather Update: मानसून के मौसम में बारिश का होना साधारण बात है, लेकिन जब बारिश बहुत ज्यादा होने लगें तो चिंता की बात है। मुंबई में मूसलाधार बारिश से हाल काफी बेहाल है। पिछले कई दिनों से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है और पूरा मुंबई इसी कारण पानी पानी हो चुका है।

आसपास के इलाकों में भी काफी बुरा हाल है महानगर की सड़के नदियों में बदल गई हैं इतना ही नहीं मुंबई से सटे पुणे में तो हाल इससे भी बदतर है सड़कों के साथ-साथ घर के भीतर भी पानी भर गया है। मुंबई का हाल इतना खराब है कि मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। तो चलिए इससे जुड़ी पूरी खबर आपको बताते हैं।

भारी बारिश से लोग हुए परेशान

महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से इतनी मूसलाधार वर्षा हो रही है कि वहां रहने वाले लोग अब परेशान हो चुके हैं। मानसून की शुरुआत में जब बारिश की बूंदे पड़ती है तो वह लोगों के चेहरे पर एक खुशी दे जाती है लेकिन जब लगातार 24 घंटे भारी बारिश होने लगे तो यह चिंता की बात हो जाती है। मुंबई में 24 घंटे के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी तेज चल रही है।

रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ठाणे में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं ठाणे के नगर निगम और आईएमडी ने 26 जुलाई तक मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधु दुर्ग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने के लिए और अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारी बारिश के कारण पर्यटक फंसे

मुंबई, पुणे और पालघर में गुरुवार की सुबह से लेकर बारिश का सिलसिला चलता रहा। आपको बता दे की पुणे में बारिश और इससे जुड़ी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जिसमें तीन की मौत बिजली का करंट लगने से हुई। मुंबई शहर में मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद पुलिस ने मुंबई के लोगों से शुक्रवार तक घर से बाहर न निकलने की अपील की है। मुंबई से सटे लोनावला में तो बारिश का ऐसा सैलाब आया है कि 30 पर्यटक वहा फंस गए जिनको बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा।

यह भी देखे: मानसून की दस्तक देते ही महाराष्ट्र और गुजरात में 16 की मौत, हिमाचल में फटा बादल

Sarita
Sarita
हिंदी भाषा के प्रति लगाव ने मुझे इस छेत्र में आने का मौका दिया और पिछले 1.7 साल से मैं पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। मैं जनलोक टाइम्स में सरकारी नौकरी, सरकारी योजना और मनोरंजन आदि से सम्बंधित आर्टिकल लिखती हूँ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles