Blogमध्यप्रदेश

सीएम के स्लीमनाबाद प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत में स्थापित किया कन्ट्रोल रूम, प्रभारी अधिकारी के साथ दस लोक सेवकों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विधानसभा क्षेत्र बहोरीबंद के स्लीमनाबाद में प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला पंचायत में कंट्रोल रूम गठित करते हुए प्रभारी अधिकारी के अतिरिक्त दस लोक सेवकों को सुचारू क्रियान्वयन हेतु अहम जिम्मेदारी सौंपी है। संबंधित अधिकारी-कर्मचारी स्थापित कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक सर्व श्री धनराज चौधरी, पंकज नामदेव, कमल सिंह ठाकुर, संजय सोंधिया, सानिध्य खरे, रजनीश जैन, रवि श्रीवास्तव, सुशील सेन,नरेश राठौर और सुग्रीम मरावी प्रभारी अधिकारी श्री सिंह के मार्गदर्शन में सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Related Articles

Back to top button