UP News: पुलिस के साथ ताजमहल देखने पहुंचा कैदी, नहीं मिली एंट्री

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक मामला सामने आया है यहां पर एक कैदी को पुलिस ताजमहल दिखाने के लिए पहुंच गई। लेकिन वहां पर मौजूद ताजमहल की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने दोनों को ताजमहल के अंदर जाने की एंट्री नहीं दी।

कैदी को ताजमहल दिखाने पहुंची थी पुलिस

आगरा से सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा गया है कि एक पुलिस वाला एक कैदी को पकड़ कर आगरा का ताजमहल दिखाने के लिए ले जाता हुआ दिखाई दिया। खास बात यह है कि कैदी को जिस रस्सी के सहारे हथकड़ी के जरिए पकड़ा जाता है उसको पुलिस कर्मी ने छोड़ दिया था। बड़े ही आराम से कैदी पुलिस कर्मी के साथ में ताजमहल देखने के लिए जाता हुआ दिखाई दिया। वहीं पास में मौजूद किसी शख्स ने पुलिसकर्मी और कैदी का वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

यह वीडियो देखे

हिमाचल पुलिस मंडी से आगरा कैदी को लेकर पहुंची थी

बताते चले कि हिमाचल प्रदेश के मंडी की पुलिस आगरा में कैदी को पेशी के लिए लेकर पहुंची हुई थी। यहां कैदी अचानक से पुलिसकर्मी से जिद करने लगा कि उसको प्लीज ताजमहल दिखवा दीजिए। जिसके बाद पुलिसकर्मी कैदी को ताजमहल दिखाने के लिए पूर्वी गेट पर पहुंचा तो वहां पर चेकिंग के लिए लगी ASI की टीम ने दोनों को ताजमहल के अंदर जाने से रोक दिया। ऐसा नजारा देख पर्यटक भी हैरत में आ गए क्योंकि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा होगा कि पुलिस एक कैदी को ताजमहल दिखाने के लिए पहुंची है। इस मामले में पता चला है कि ताजमहल की पूर्वी गेट पर हिमाचल प्रदेश के नंबर की एक सफेद गाड़ी भी खड़ी हुई पाई गई थी जो कि पुलिस की थी।

यह भी देखे: रील बनाने का शौक शख्स को पड़ा महंगा, एयर गन से निकली गोली से चचेरे भाई की मौत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ashraf Ansari
Ashraf Ansarihttps://www.janloktimes.com
मेरा नाम अशरफ अंसारी है और मैं पेशे से एक पत्रकार हूं। मै जनलोक टाइम्स में राजनीति, हेल्थ, एक्सीडेंट, क्राइम आदि से संबंधित न्यूज पोस्ट करता हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles