मध्यप्रदेश

PMAY-यू में मध्यप्रदेश अव्वल, केंद्र ने दिया राष्ट्रीय सम्मान, पक्के आवास निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी पुरस्कार-2026’

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

भोपाल- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत पक्के आवास निर्माण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। विश्व आवास दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने मध्यप्रदेश को यह सम्मान प्रदान किया।

राज्य की ओर से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे तथा राज्य मिशन संचालक शिशिर गेमावत ने पुरस्कार ग्रहण किया। प्रदेश को यह उपलब्धि शहरी क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए मिली है।

Related Articles

Back to top button