Blogमध्यप्रदेशराजनीति
जेएनयू मामले पर कटनी में गरजा भाजपा महिला मोर्चा, कांग्रेस सांसद का पुतला फूंका, कार्रवाई की मांग
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी

कटनी- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़ी छात्राओं की यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतों के मामले को लेकर सोमवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने कटनी के कोतवाली तिराहे पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सपना सरावगी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया और कार्रवाई की मांग उठाई।





