प्रशासनमध्यप्रदेश
विजयादशमी पर पुलिस लाइन कटनी में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, राज्यमंत्री श्री लखन पटेल, बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और एसपी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने की शस्त्र आराधना
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस लाइन कटनी में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने शस्त्र पूजन कर शक्ति, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक विजयादशमी पर्व की परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने भी विधि-विधान से शस्त्र आराधना की।

कार्यक्रम में शस्त्र पूजन के माध्यम से शक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया। विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इसी भावना के साथ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सेवा के संकल्प को दोहराया गया।

इस अवसर पर विजयादशमी पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के साथ पुलिस बल के कर्तव्य, अनुशासन और जनसेवा के महत्व को भी रेखांकित किया गया।





