प्रशासनमध्यप्रदेश

हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जनलोक टाईम्स भोपाल- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। स्वयं नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।”

उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है। दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का नियमित उपयोग सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटों से बचाव करता है और बहुमूल्य जीवन की रक्षा करता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक बनते हुए यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और अधिक से अधिक लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके।

Related Articles

Back to top button