मध्यप्रदेश

जबलपुर में थाना लार्डगंज में नवनिर्मित जिला विशेष शाखा के अत्याधुनिक भवन का एडीजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी अतुल सिंह व एसपी सम्पत उपाध्याय ने किया लोकार्पण

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- जबलपुर जिले के थाना लार्डगंज परिसर स्थित जिला विशेष शाखा कार्यालय के नवनिर्मित सर्वसुविधायुक्त भवन का बुधवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन श्री प्रमोद वर्मा ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवनिर्मित जिला विशेष शाखा कार्यालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिससे शाखा के कार्यों के संचालन में अधिक दक्षता और सुविधा मिलेगी। भवन के शुभारंभ के साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे जिले की पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अनु बेनिवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन-2) सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अखिलेश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव, श्री अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमती राजेश्वरी कौरव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री बैजनाथ प्रजापति, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, जिला विशेष शाखा प्रभारी श्रीमती पायल भल्ला सहित जिला विशेष शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अधिकारियों ने नवीन भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और इसे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Related Articles

Back to top button