Blogमध्यप्रदेश

लखपति दीदी प्रशिक्षण का एसीईओ अनुराग मोदी ने किया औचक निरीक्षण, ऐप एंट्री और बायोमेट्रिक उपस्थिति जांची, प्रतिभागियों से संवाद कर आयवर्धक गतिविधियों की प्रगति पर ली जानकारी

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- लखपति दीदी इनिशिएटिव कार्यक्रम के अंतर्गत सीटीसी बहोरीबंद में आयोजित आवासीय प्रशिक्षण का जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एनआरएलएम के जिला परियोजना प्रबंधक श्री अनुराग मोदी ने औचक निरीक्षण कर प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों से सीधे संवाद कर लखपति दीदी पहल, ऐप पर की जा रही प्रविष्टियों और दीदियों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली।

एसीईओ श्री अनुराग मोदी ने प्रतिभागियों से ऐप में प्रविष्टि की प्रक्रिया, लखपति दीदी के रूप में निर्धारित लक्ष्यों तथा ग्रामीण आजीविका से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और दीदियों की आयवर्धक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए।

बायोमेट्रिक उपस्थिति और दस्तावेजों का भी परीक्षण

निरीक्षण के दौरान श्री अनुराग मोदी ने प्रशिक्षणार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति का अवलोकन किया तथा प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच भी की। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रतिभागियों की उपस्थिति और प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री मोदी ने प्रतिभागियों को ऐप पर सही और समयबद्ध प्रविष्टियां करने के निर्देश दिए। साथ ही लखपति दीदियों द्वारा संचालित आयवर्धक गतिविधियों की जानकारी नियमित रूप से दर्ज करने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि योजनाओं की प्रगति और महिलाओं की आय में हो रही वृद्धि का प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके।

Related Articles

Back to top button