Blogमध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह के 27 अगस्त को जबलपुर प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में डुमना एयरपोर्ट में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सुरक्षा, कारकेड और वीएफजे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के आगामी 27 अगस्त को प्रस्तावित जबलपुर प्रवास को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को डुमना एयरपोर्ट में कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय सहित एनएसजी, एयरपोर्ट अथॉरिटी तथा व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर (वीएफजे) के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री के आगमन से लेकर उनके प्रस्थान तक की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से कारकेड व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, यातायात प्रबंधन तथा वीआईपी प्रोटोकॉल की समीक्षा की गई। साथ ही व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रस्तावित वीआईपी दौरे के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे।

बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री के प्रस्तावित प्रवास को लेकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button