मध्यप्रदेश

रील का चस्काः महिला मित्र से कार पर बनवाए 3500 लिपस्टिक किस, पुलिस ने पोंछा-बाल्टी देकर साफ करवाए

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक युवक की कार रोचक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस खुद युवक के घर पहुंची और थाने लेकर आए। पुलिस ने युवक को तब तक नहीं छोड़ा जब तक युवक ने अपनी गाड़ी को कपड़े से साफ नहीं कर दिया। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज का चस्का किस कदर भारी पड़ सकता है, यह मामला इस बात अच्छा उदाहरण साबित हुआ।

कार पर गर्लफ्रेंड से होटों से लगवाया लिपस्टिक का प्रिंट

दरअसल, कबीर आश्रम (थाटीपुर) निवासी आदित्य सिंह सिकरवार ने रील वायरल करने कार एमपी 07 सीसी 9452 पर महिला मित्र से गहरे लाल रंग की लिपस्टिक से होंठों के 3500 निशान बनवाए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रील ट्रैफिक पुलिस की नजर में आने पर कार को जब्त कर थाने ले आई तो आदित्य को भी थाने पहुंचना पड़ा।

बिना अनुमति वाहन का स्वरूप बदलना गैरकानूनी…

गोला का मंदिर यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि पुलिस टीम सौमवार को आदित्य के घर से कार जब्त कर थाने ले आई। आदित्य माजरा भांप गया और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर थाने पहुंचा। पुलिस ने बिना परिवहन विभाग की अनुमति के वाहन के स्वरूप में बदलाव करने और लापरवाही से वाहन चलाने पर उस पर 5,500 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके बाद पुलिस ने उसे बाल्टी और पोछा थमा दिया। कार पर लगे सभी निशान साफ कराने के बाद उसे छोड़ा गया।

थाने आने से पहले अकाउंट किया डिलीट, फिर भी नपे

पुलिस पूछताछ में आदित्य ने बताया कि वह पेशे से एसी मैकेनिक है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए उसने यह खुराफात की थी। उसकी महिला मित्र ने कार पर लिपस्टिक लगाकर 3500 किस प्रिंट बनाए थे। उसने इसका वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियों को 5.5 लाख व्यूज मिले तो आदित्य का हौसला बढ़ गया। उसे लगा कि लोगों को उसका यह अंदाज पसंद आ रहा है, इसलिए उसने निशान मिटाए बिना ही कार शहर की सड़कों पर दौड़ाना शुरू कर दिया। कार जहां से भी गुजरती, लोग उसे देखकर कमेंट करते थे।

Related Articles

Back to top button