सुबह 10:45 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, दोपहर 3:30 बजे भोपाल होंगे रवाना
जबलपुर- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार 27 अगस्त को जबलपुर आगमन होगा। मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:55 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अगवानी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ दोपहर 12:15 बजे व्हीकल फैक्टरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री साउथ सिविल लाइंस में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 3:15 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और केंद्रीय रक्षा मंत्री को विदाई देने के बाद दोपहर 3:30 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।