उमरियापान- संत शिरोमणि रविदास जी की कलश यात्रा शनिवार को उमरियापान नगर पहुंची तो पूरा नगर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। संत रविदास जी के जयकारों के बीच नगरवासियों ने यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
दोपहर में डोली मोहल्ला स्थित संत रविदास मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा व्योहार मोहल्ला और दुर्गम शाला होते हुए अंधेलीबाग स्थित शनि मंदिर के समीप पहुंची। इसके बाद अंधेलीबाग खेल मैदान के समीप से न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक होते हुए यात्रा बड़ी माई मंदिर परिसर पहुंची।
संत रविदास के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान
बड़ी माई मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता के संदेश और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समानता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, जिला मंत्री प्रशांत राय, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजेश ब्यौहार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, जयप्रकाश चौरसिया, राजेश राजा चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र गौतम, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, तातू चौरसिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
नगर में बना रहा भक्तिमय माहौल
कलश यात्रा को लेकर उमरियापान नगर में दिनभर उत्साह का माहौल रहा। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने श्रद्धा के साथ उसका स्वागत किया। संत रविदास जी के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।