मध्यप्रदेश
अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: बिना फाटक की रेल क्रॉसिंग पर पिकअप को लोको ट्रेन ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 6 गंभीर
जनलोक टाईम्स रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी की रिपोर्ट

अनूपपुर- आबादी के बीच रेल लाइन, क्रॉसिंग पर फाटक नहीं और रात में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल—चचाई के संजय नगर में गुरुवार रात हुआ भीषण हादसा अब सिर्फ एक युवक की मौत का मामला नहीं, बल्कि रेल संचालन की सुरक्षा व्यवस्था की परीक्षा बन गया है। रात करीब 11 बजे कोयला लेने जा रही लोको ट्रेन ने रेल लाइन पार कर रही पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में चकेठी निवासी रवि बर्मन (25) की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह युवक घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटनास्थल पर अंधेरा होने और ट्रेन का हॉर्न नहीं सुनाई देने की बात कही है। इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।





