Blog
जिला पंचायत सीईओ की समीक्षा बैठक के बाद हरकत में आया मैदानी अमला, गांव-गांव पहुंच रहे सेक्टर सुपरवाइजर
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर की समीक्षा बैठक के अगले ही दिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में तेजी लाने के प्रयास मैदानी स्तर पर दिखाई देने लगे हैं। लंबित आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से सेक्टर सुपरवाइजर गांव-गांव पहुंचकर हितग्राहियों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस दौरान आवास निर्माण की स्थिति का जायजा लेने के साथ हितग्राहियों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जा रही है।





