प्रशासनमध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा नवागत जनपद पंचायत सीईओ ने पौनिया में सामुदायिक भवन और गैबियन स्ट्रक्चर का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी/ढीमरखेड़ा- जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायतों में निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.के. पाण्डेय ने ग्राम पंचायत पौनिया पहुंचकर सामुदायिक भवन एवं गैबियन स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देशानुसार केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा लगातार मैदानी भ्रमण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

ग्राम पंचायत पौनिया में निरीक्षण के दौरान श्री पाण्डेय ने संबंधित कार्यों की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण कराने और उनकी नियमित निगरानी करने पर जोर दिया।

अधिकारियों का यह मैदानी निरीक्षण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Back to top button