मध्यप्रदेश

ग्राम करही में झंडी माई नवयुवक समिति द्वारा निकाली गई 108 फीट की भव्य चुनरी यात्रा, दुर्गा अष्टमी पर मां के चरणों में की अर्पित

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

ढीमरखेड़ा- शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम करही में झंडी माई नवयुवक समिति द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान 108 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और भक्तिभाव का माहौल देखने को मिला।

चुनरी यात्रा खेरमाई मंदिर से प्रारंभ होकर झंडी माई मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ मां के चरणों में चुनरी अर्पित की गई। इसके बाद विशाल महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

आयोजन को सफल बनाने में

महाआयोजक योगेंद्र सिंह राजपूत (दादा) तथा आयोजक अंकुश सिंह राजपूत की प्रमुख भूमिका रही। धार्मिक आयोजन को लेकर ग्राम करही में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Back to top button