Blogराष्ट्रीय

CJP Jantar Mantar Protest 2.0: अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में…

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

नई दिल्ली- दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस द्वारा पार्टी के कई समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। इनमें यूट्यूबर ध्रुव राठी और लीगल अफेयर्स की हेड रत्ना दास के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी हिरासत की आधिकारिक पुष्टि का विवरण सामने आना बाकी है।

प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 20 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने, यातायात व्यवस्था में बदलाव और सार्वजनिक परिवहन पर असर पड़ने की भी खबरें हैं। कुछ ट्रेनों को रद्द किए जाने और मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के दावों के बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने जताई चिंता

CJP के प्रदर्शन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज देश में बहुत ही खतरनाक और गंभीर स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग कर रही है और उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी के बीच अब सबकी नजरें पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों की हिरासत और राजधानी में यातायात एवं सार्वजनिक परिवहन की स्थिति पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button