Blogमध्यप्रदेश

सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया ने ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर अपराध की सूचना देने के लिए किया जागरूक

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जनलोक टाईम्स कटनी- कटनी पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत मंगल नगर स्थित Little Star Foundation Orphanage में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीएसपी श्रीमती नेहा पच्चीसिया ने बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए।

उन्होंने बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, संदिग्ध कॉल और साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट का जिम्मेदारीपूर्वक एवं सुरक्षित उपयोग करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सीएसपी ने बच्चों से कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि का सामना हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित करना रहा। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button