Blogमध्यप्रदेश
रक्षाबंधन से पूर्व लाडली बहनों को मिलेगा तोफा, इस बार खाते में आएंगे 1750 रुपये, सीएम डॉ मोहन यादव आज मैहर में आयोजित कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि करेंगे जारी..
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना इस बार भी 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। बुधवार 19 अगस्त को सीएम डॉ मोहन यादव बहनों के खाते में 1750 रुपए डालेंगे। इधर, मोहन कैबिनेट ने इस योजना का वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक निरंतर संचालन के लिए 16 हजार 326.47 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार 18 अगस्त को मैहर जिले में होने वाले कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की किस्त सिंगल क्लिक पर खाते में भेज देंगे। इस बार खाते में 1500 रुपए तो आएंगे कि 250 रुपए अतिरिक्त शगुन के रूप में भेजे जाएंगे। रक्षाबंधन से पूर्व लाडली बहनों के खाते में इस बार 1750 रुपए आएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि भविष्य में ये 250 रुपए मुख्य किस्त में ही जोड़ दिए जाएंगे। यह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे खाते में डाले जाएंगे। यह अब तक की 39वीं किस्त होगी, जो रक्षाबंधन से पहले खाते में डाली जाएगी।
दो हजार करोड़ बंटेंगे




