सीधी- छुहिया घाटी मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने आरोपी आदित्य उर्फ राकेश मिश्रा, पिता स्व. श्यामलाल मिश्रा, निवासी विझौली, थाना हनुमना, जिला मऊगंज तथा अन्य अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों के संबंध में ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, अथवा आरोपियों को गिरफ्तार करवाने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को निर्धारित इनाम राशि प्रदान की जाएगी।
पुलिस ने नागरिकों से फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीधी में देने की अपील की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी को आवश्यकतानुसार गोपनीय रखा जाएगा।