प्रशासनमध्यप्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने जबलपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक द्वारा चिन्हित किये गये ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

जबलपुर- पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा पूर्व में निर्देशित किया गया था कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एैसे स्थान जहॉ अधिक एक्सीडेंट हो रहे है को ब्लैक स्पॉट के रूप मे चिन्हित करें। चिन्हित किये गये ब्लैक स्पॉट में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण एवं उनके निदान के लिए किये जाने वाले सुधारात्मक उपाय के संबंध में संबंधित रोड एजेंसियों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर संबंधित रोड एजेंसीज, संबंधित थाना प्रभारी, यातायात पुलिस अधिकारी ब्लैक स्पॉट एवं थाना के अन्य दुर्घटनाजन्य स्थानों का संयुक्त निरीक्षण करते हुये हो रही सडक दुर्घटनाओं के कारण का पता कर उनके निदान हेतु चिन्हित किये गये ब्लैक स्पॉट पर आवश्यकतानुसार रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड एवं सूचना बोर्ड लगवाये ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। कलेक्टर जबलपुर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा स्वयं बरेला स्थित शरदा मंदिर घाटी के ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करते हुये निदान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button