Blog

मुख्‍यमंत्री के 17 जुलाई को स्लीमनाबाद टनल प्रस्‍तावित आगमन के मद्देनजर कलेक्टर व एसपी ने व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी और एसपी श्री अभिनय विश्‍वकर्मा ने स्‍लीमनाबाद टनल के कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर ने मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 17 जुलाई को प्रस्‍तावित स्‍लीमनाबाद प्रवास के मद्देनजर यहां की जाने वाली व्‍यवस्‍थाओं और तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को हेलीपैड निर्माण सहित अन्‍य सभी जरूरी व्‍यवस्‍थायें पूर्ण करने की हिदायत दी।

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने सलैया फाटक अपस्‍ट्रीम पोर्टल पहुंचकर टनल के प्रवेश स्‍थल और टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के निकासी स्‍थल और स्‍लीमनाबाद में टनल बोरिंग मशीन के निकासी स्‍थल सॉफ्ट वेंटिलेशन का भी बारीकी से मुआयना किया। उन्‍होंने इन सभी स्‍थानों पर चाक चौबंद व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने की अधिकारियों को हिदायत दी।

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने पुलिस, राजस्‍व, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण सहित अन्‍य विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button