Blogप्रशासनमध्यप्रदेश
‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ के संदेश के साथ कटनी पहुंची राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के तहत निकली रैली का पुलिस-प्रशासन ने किया भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा कर जवानों का अभिनंदन
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी- राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अंतर्गत ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ यानी नशे के खिलाफ जनजागरूकता का संदेश लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल एवं झारखंड से निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली के कटनी पहुंचने पर पुलिस द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।





