कटनी- विकासखंड ढीमरखेड़ा की चार ग्राम पंचायतों में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र संस्थाएं 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती हैं। नई राशन दुकानों का आवंटन ग्राम पंचायत रामपुर बरेली, भटगवां, घुघरी और देवरी बिछिया में किया जाएगा।
आवंटन के लिए मध्यप्रदेश सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1960 की धारा 10 की उपधारा (1) के अंतर्गत वर्गीकृत उपभोक्ता, विपणन, उत्पादक, संसाधन एवं बहुप्रयोजन सहकारी सोसाइटियां पात्र होंगी। इनके अलावा महिला स्व-सहायता समूह और संयुक्त वन प्रबंधन समितियां भी आवेदन कर सकती हैं।
इच्छुक संस्थाएं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की वेबसाइट rationmitra.nic.in/NewShop पर जाकर पात्रता संबंधी जानकारी प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।