Blogमध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पूर्व विधायक और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में, कांग्रेस ने लगाया आवाज दबाने का आरोप

जनलोक टाईम्स से सोनू त्रिपाठी

कटनी- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कटनी दौरे में आने से जिले की राजनीति में हलचल मच गई। युवा कांग्रेस का आरोप है कि व्यापम से जुड़े मुद्दों, बेरोजगार युवाओं की समस्याओं तथा युवाओं की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए जा रहे प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोक दिया।

युवा कांग्रेस के अनुसार, बड़वारा के पूर्व विधायक बसंत सिंह तथा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल को पुलिस ने उनके घर से उठाकर हिरासत में ले लिया। पार्टी का कहना है कि दोनों नेता मुख्यमंत्री से मुलाकात कर युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपने वाले थे।

घटना के बाद युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं का कहना है कि युवाओं की समस्याओं को उठाने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि युवाओं की समस्याओं पर सुनवाई नहीं हुई और इस तरह की कार्रवाई जारी रही, तो संगठन आने वाले समय में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा और न्याय की लड़ाई लड़ेगा।

हालांकि, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से हिरासत में लेने के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button