Blogप्रशासनमध्यप्रदेश

नशा मुक्त मध्यप्रदेश का संकल्प: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ

जनलोक टाईम्स से रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी

भोपाल- प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक पूरे मध्यप्रदेश में संचालित किया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से नशा मुक्त मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करना है।

राज्यभर में इस दौरान जागरूकता रैलियां, शपथ ग्रहण, संगोष्ठियां, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद तथा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान में विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और “नशा मुक्त मध्यप्रदेश” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करेंगे।

Related Articles

Back to top button