आर्मी भर्ती कार्यालय जबलपुर के अंतर्गत आने वाले मध्य प्रदेश के 15 जिलों के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित अग्निवीर (पुरुष एवं महिला) कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट 12 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा का आयोजन 1 से 12 जून 2026 तक किया गया था। इसमें जबलपुर, बालाघाट, डिंडोरी, सिवनी, कटनी, मंडला, मऊगंज, मैहर, रीवा, सतना, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली और उमरिया के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
भर्ती कार्यालय जबलपुर ने कहा कि परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही सेना मुख्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने रजिस्टर्ड ईमेल आईडी को नियमित रूप से चेक करते रहें, ताकि भर्ती से जुड़ी जरूरी सूचनाएं समय पर मिल सकें। भर्ती कार्यालय जबलपुर के अंतर्गत नामांकित सफल अभ्यार्थी नवंबर 2026 में संभावित रूप से आयोजित होने वाली भर्ती रैली में भाग लेंगे। सफल अभ्यार्थी को रैली के प्रवेश पत्र अक्टूबर 2026 के अंत में जारी किए जाएंगे। किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अभ्यार्थी भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), जबलपुर के दूरभाष नंबर 07247028996, 0761-2607637 पर संपर्क कर सकते हैं।