Home राजनीति मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए...

मध्य प्रदेश और बिहार समेत 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजे घोषित, I.N.D.I.A ने 10, NDA ने 2 सीटें जीतीं

0
विधानसभा इलेक्शन न्यूज़

सभी सीटों पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था। कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 4, AAP-डीएमके ने 1-1 सीटें जीतीं। वहीं, भाजपा के खाते में 2 सीटें गईं। एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ है।

इन 13 सीटों में भाजपा के पास 3 सीटें थीं। कांग्रेस के पास 2, टीएमसी के पास 1, जेडीयू के पास 1, आप के पास 1, डीएमके के पास 1, बीएसपी के पास 1 और निर्दलीय के पास 3 सीटें थीं।

नतीजों पर राहुल गांधी ने कहा, ‘उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है। किसान, नौजवान, मजदूर समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है। अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है। जय हिंदुस्तान, जय संविधान।’

NDA: 13 में से भाजपा 9 हारी; सहयोगी दलों ने भी दो सीटें गंवाई
NDA ब्लॉक में 13 में से 11 सीटों पर भाजपा और दो अन्य पर JDU, PMK ने चुनाव लड़ा। इनमें भाजपा मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा और हिमाचल प्रदेश की हमीपुर सीट ही जीत पाई। JDU बिहार की रुपौली और PMK तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट हार गई।

INDIA: कांग्रेस 13 में से 4 पर जीती, सहयोगी दल ने एक सीट जीती
INDIA ब्लॉक में 13 में से कांग्रेस 9, RJD 1, CPI (M) 2 और DMK एक सीट पर चुनाव लड़ी। कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें हिमाचल प्रदेश की देहरा, नलगढ़ और उत्तराखंड की बद्रीनाथ, मंगलौर सीट शामिल है। डीएमके ने तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर जीत दर्ज की।

पंजाब में AAP, पश्चिम बंगाल में TMC एकतरफा जीती
पंजाब में एकमात्र सीट AAP ने जीत ली। यहां भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने जीत दर्ज की। पिछली बार भाजपा के पास 3 सीटें थीं, लेकिन इस बार TMC ने तीनों सीटें छीन लीं। यहां TMC अकेले चुनाव लड़ी।

हालांकि कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर AAP और कांग्रेस को INDIA गठबंधन का हिस्सा बताते हुए लिखा- INDIA गठबंधन ने 13 में से 10 सीटें जीत ली हैं। पार्टी ने सातों राज्यों की सीटों की डिटेल के साथ AAP और तृणमूल कांग्रेस का भी नाम लिखा।

राज्यवार जीत-हार का मार्जिन…

  1. मध्य प्रदेश (1 सीट): भाजपा ने कांग्रेस से प्रत्याशी के साथ सीट भी छीनी
  2. बिहार (1 सीट): निर्दलीय शंकर सिंह ने JDU को हराया, पिछली हार का बदला लिया
  3. पंजाब (1 सीट): भाजपा ने AAP का कैंडिडेट छीना, लेकिन सीट नहीं जीत पाई
  4. पश्चिम बंगाल (4 सीट): टीएमसी ने भाजपा से 3 सीटें छीनीं, पिछली बार 1 पर जीती थी
  5. हिमाचल प्रदेश (3 सीट): भाजपा को सिर्फ 1 सीट, दो कांग्रेस के खाते में गईं
  6. उत्तराखंड (2 सीट): बद्रीनाथ में भाजपा की हार, कांग्रेस ने बसपा से एक सीट छीनी
  7. तमिलनाडु (1 सीट): डीएमके ने अपनी जीती सीट दोबारा जीत ली

पवन खेड़ा बोले- पहले अयोध्या अब बद्रीनाथ
नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- देशभर में 13 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आपके सामने हैं। लोकसभा चुनाव में जनता का संदेश बहुत स्पष्ट था, लेकिन लोगों ने देखा कि सरकार में अभी भी वही घमंड और ऐंठन थी। इसलिए देश की जनता ने महीने भर में दूसरी बार BJP को संदेश दिया है।

हम उत्तराखंड की दोनों सीट पर जीते और हिमाचल प्रदेश की भी दो सीट पर जीत हासिल की है। BJP को 13 सीट में सिर्फ 2 सीट मिली हैं। इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में काउंटिंग रोककर अधिकारी लंच ब्रेक कर लेते हैं। पूरा प्रशासन कांग्रेस को हराने के लिए जुट जाता है।

BJP की राजनीति को लोग ठुकरा रहे हैं। क्योंकि BJP की राजनीति में जवाबदेही का स्थान नहीं है। लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति सम्मान नहीं है। PM मोदी लोगों के सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं समझते। जनता को BJP की राजनीति में घमंड दिखता है।

मंगलौर में वोटिंग के दिन मुस्लिम मतदाताओं को वोट देने से रोका गया। आज BJP के नेता/समर्थक कहते दिखे कि मंगलौर मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, वहां कांग्रेस को जीतना ही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर ऐसा है तो कांग्रेस बद्रीनाथ और अयोध्या कैसे जीत गई। BJP सिर्फ लोगों को आपस में लड़ा कर राजनीति कर रही है, इसलिए जनता उनको करारा जवाब दे रही है।

इंटरेस्टिंग फैक्ट: झारखंड के बाद हिमाचल में पति CM, पत्नी विधायक
हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं। अब पति-पत्नी विधानसभा में एक साथ दिखेंगे। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी विधानसभा के सदस्य हैं।

राज्यवार उपचुनाव की खबरें पढ़ें…

मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा में 16 साल बाद जीती भाजपा, कांग्रेस 17वें राउंड तक आगे थी
बिहार: लोकसभा के बाद बीमा भारती की एक और हार, ना लालू की चली ना नीतीश की
पंजाब: जालंधर सीट पर AAP की एकतरफा जीत, BJP दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही
हिमाचल: CM सुक्खू की पत्नी देहरा, नालागढ़ से वीरभद्र के करीबी जीते; हमीरपुर BJP जीती​​​​​​

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version