मध्यप्रदेश
एमपी के शिवपुरी में 2500 करोड़ से राज्य की सबसे बड़ी फैक्ट्री होगी तैयार, सीएम डॉ मोहन यादव के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शिलान्यास
जनलोक टाईम्स से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में अब राज्य की सबसे बड़ी फैक्ट्री खुलने जा रही है। जिले के कोलारस के अंतर्गत आने वाली पाली के पास अडानी समूह की 2500 करोड़ रुपए की डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तीन साल में तैयार होगी। इससे शिवपुरी न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा, बल्कि हजारों रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। ये बातें सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने कहीं।





