Home कैरियर UP Anganwadi Merit List 2024: 27,753 पदों पर नई आंगनबाड़ी भर्ती की...

UP Anganwadi Merit List 2024: 27,753 पदों पर नई आंगनबाड़ी भर्ती की मेरिट लिस्ट इस तारीख को होगी जारी!

0
UP Anganwadi Merit List 2024

UP Anganwadi Bharti 2024: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या लाखों में है, जहां लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी कार्यरत हैं। लेकिन वर्तमान में 53000 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं। इन 53000 रिक्त पदों में से 27753 पदों का विज्ञापन मार्च 2024 में जारी किया गया था, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 मई 2024 तक पूरी कर ली गई थी। इस भर्ती के लिए 12वीं पास महिला अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आपको बता दें कि जिस ग्राम पंचायत के लिए यह भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, वहां की स्थायी महिला ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकती थी। हालांकि, आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव के चलते इस भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया था। जिसके कारण लाखों महिला अभ्यर्थियों को चार महीने से भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

UP Anganwadi Merit List 2024 को लेकर बड़ी खबर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर निकाले गए विज्ञापन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। नई नियुक्तियों के अटकने की वजह से महिला अभ्यर्थियों में काफी बेचैनी है कि यह भर्ती प्रक्रिया आखिर कब पूरी होगी। यह नौकरियां मानदेय के आधार पर दी जाएंगी। हालांकि, अगस्त का महीना भी बीत चुका है, लेकिन अब तक विभाग की ओर से भर्ती से संबंधित कोई भी दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इस कारण महिला अभ्यर्थी बेसब्री से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में पद रिक्त होने के कारण कार्यों का संचालन भी बाधित हो रहा है, जिससे विभाग को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन करने वाली लाखों महिला अभ्यर्थियों को अब भर्ती के नोटिफिकेशन का इंतजार है। बाल विकास विभाग जल्द ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। जिन महिला अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उनके लिए मेरिट लिस्ट जल्दी ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

UP Anganwadi Merit List 2024 ताजा अपडेट

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका के 53000 से अधिक पद रिक्त हैं। इनमें से 27753 पदों पर भर्ती प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के लगभग 30000 पद भी रिक्त हैं, जिन पर नई भर्ती का विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि, लोकसभा चुनाव के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 27753 पदों की भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है। इस भर्ती के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं और महिला अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के शीघ्र शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

12 साल बाद हो रही है आंगनबाड़ी की भर्ती

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी भर्ती की प्रक्रिया 12 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शुरू हो रही है। हर साल रिक्त पदों के कारण हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद खाली रह जाते हैं। वर्तमान में, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 10000 से अधिक पद रिक्त हैं। इसके अलावा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, और सुपरवाइजर सहित कुल 50000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

इस बार की भर्ती प्रक्रिया में, महिला अभ्यर्थियों को अपने आवेदन की स्थिति और मेरिट लिस्ट के बारे में जानने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपनी तैयारी को आगे बढ़ा सकेंगी। बाल विकास विभाग इस भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

महिला अभ्यर्थियों नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और जनलोक टाइम्स की वेबसाइट चेक करती रहें और सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स से अवगत रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version